नगर निकाय में झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले चल रही हड़ताल समाप्त, काम पर जुटे सफाई कर्मी


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले चल रही नगर निकाय सफाई कर्मियों का हड़ताल समाप्त हुई और सफाई कार्य में जुटे सफाई कर्मी। उक्त फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सभी शहरी स्थानीय निकाय में तत्काल प्रभाव से हड़ताल समाप्ति की सूचना दी है।



जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। फेडरेशन की 6 सूत्री मांग थी। जिसमें बताया गया कि शहरी स्थानीय निकाय के योग्य अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितिकरण हेतु कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।


अन्य मांग पर भी आपसी सहमति बनी। नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक ने इस संबंध में फेडरेशन को अवगत कराया है। फेडरेशन के सूचना के आलोक में सरायकेला नगर पंचायत में भी हड़ताली कर्मी अपना हड़ताल समाप्त कर सफाई कार्य में जुट गए हैं। दीपक मुखी, शंकर मुखी, सरिता मुखी, मंगल हांसदा, लखीराम मुर्मू, बनमली सरदार सहित उपस्थित हड़ताली कर्मी मांगों पर सहमति से खुशी जाहिर की एवं हड़ताल समाप्त कर कार्य में लौटे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post