सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरायकेला खरसांवा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा यह संदेश लेकर आ रहा है कि झारखंड में झामुमो कांग्रेस की काउंट डाउन स्टार्ट है।
उन्होंने कहा कि कुशासन,भ्रष्ट और वादा खिलाफी वाली हेमंत सरकार से प्रदेश को जल्द मुक्ति मिलेगी। झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान जनसभा, रोड शो भी होगी।
भाजपा द्वारा आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने भी भाजपा की परिवर्तन यात्रा से संबंधित जानकारी दी।
Tags
BJP
JHARKHAND
MEETING
Parivartan Yatra
Political
Politics
Saraikela
Saraikela kharsawan
Union Minister of State for Defense Sanjay Seth