आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कोल्हान से 7 विधानसभा क्षेत्र में 2024 का चुनाओ को लेकर उम्मीदवारो का घोषणा कर दिया

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि कोल्हान का धरती हमेशा से विद्रोही का धरती रहा है, पोटो हो से लेकर बिरसा मुंडा तक आंदोलन कोल्हान से ही जुड़ा हुआ था


चाईबासा/संतोष वर्मा: आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कोल्हान से 7 विधानसभा क्षेत्र में 2024 का चुनाओ को लेकर उम्मीदवारो का घोषणा कर दिया। यह घोषणा सेरेंगसिया घाटी और जैंथगड़ राजाबसा में पोटो हो को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि कोल्हान का धरती हमेशा से विद्रोही का धरती रहा है। पोटो हो से लेकर बिरसा मुंडा तक का आंदोलन कोल्हान से ही जुड़ा हुआ था। हो लोग कभी गुलामी स्वीकार नहीं किया।


अलग झारखंड का सपना बिरसा मुंडा, नारा हो पोटो हो का था यहां आदिवासी जल, जंगल जमीन का रक्षा और भाषा, धर्म, संस्कृति के साथ आर्थिक बिकास करना था लेकिन जबसे झारखंड बना तब से आदिवासी जमीन, रोजगार, भाषा, धर्म जंगल सबका लूट मचा हुआ है। झारखंड को बीजेपी और जेएमएम पार्टी दोनो ने 24 साल सरकार चलाया लेकिन दोनो ने यहा की आदिवासियो को ठगने का काम किया। दोनो ने टाटा और रूंगटा कंपनी के लिए जंगलों को उजाड़ने का काम किया। 
आज टाटा कंपनी हो या रूंगटा दोनो बहुत अमीर हो गए साथ में नेता भी लेकिन आदिवासी मजदूर किसान फटेहाल है। खदान कारखाना होते हुए भी काम नही मिल रहा लोग पलायन करने को मजबूर हैं। आज भी लकड़ी दातुन पत्ता बेचना जीविका का अंतिम सहारा बना हुआ है। वोट के लिए जेएमएम मईया योजना और बीजेपी गोगो योजना चला रही है। जबकि राज्य के बिकास के लिए किसानो को सिंचाई सुविधा और मजदूरों के लिए काम की जरूरत है।


आज अगर मजदूरों को 800 रू मनरेगा मजदूरों को 600 और कल कारखानों खदानों में काम करने वालो को 1500 रू दिला दिया जाए तो पलायन भी रुकेगा और बिकास भी होगा। हमारा पार्टी इन्ही मुद्दों पर पिछले कई सालों से संघर्ष कर रही है। इसके अलावा जेएमएम और बीजेपी शिक्षा और स्वास्थ पर कुछ नहीं बोल रहा है। ऐसे में हमारा पार्टी ही कोल्हान का बिकास कर सकता है। हमारा पार्टी रूंगटा और टाटा से लड़कर कोल्हान का बिकास करने का दावा करता है लेकिन जेएमएम और बीजेपी टाटा और रूंगटा के बारे में कुछ नहीं बोलता।

जगरनाथपुर से मानसिंह त्रिया, मझगांव से माधव चंद्र कुंकल, मनोहरपुर से प्रेम हेंब्रम, सराइकेला से सुनील गगराई, चक्रधरपुर सेप्रधान सुंबरुई, खरसावां से हीरा लाल हेंब्रम चाईबासा से जॉन मिरन मुंडा उम्मीदवार होंगे। सभी उम्मीदवारों को शहीद पोटो हो के अंतिम वंशज रमेश पूर्ति ने माला पहना कर कोल्हान को भूख और गरीबी से मुक्ति और जल, जंगल जमीन की रक्षा के लिए जीतने का आशीर्वाद दिया। ताकि शाहिदो का सपना पूरा हो सके।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post