झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा रांची स्थित मारवाड़ी भवन में नगर निकाय सम्मान समारोह का किया आयोजन
कहा समावेशी सम्मान – हमारी विशेषता यह आयोजन केवल विजय का उत्सव नहीं,बल्कि समर्पण, संघर्ष और समाज सेवा की भावना का सम्मान है
संतोष वर्मा
Chaibasaःझारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा रांची स्थित मारवाड़ी भवन में समाज की एकता, सशक्त नेतृत्व एवं जनसेवा की उत्कृष्ट भावना के प्रतीक हमारे सम्मानित जनप्रतिनिधियों के अभिनंदन हेतु एक भव्य *“नगर निकाय सम्मान समारोह”* का आयोजन किया गया.इस विशेष अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर, धनबाद चंद्रशेखर अग्रवाल , प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री विनोद जैन, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे .
इस समारोह में नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान किया जिसमें
1.श्रीमती सुधा गुप्ता "अध्यक्ष" मांनगो
2. मनोज कुमार चौधरी "अध्यक्ष" सरायकेला
3.विनय सैंथोलिया "अध्यक्ष" राजधनवार
4. ऋषभ भारद्वाज "उपाध्यक्ष" मधुपुर 5.श्री विकास शर्मा "उपाध्यक्ष" चाईबासा
6.श्रीमती सुमन अग्रवाल पार्षद झरिया
7. कुमार विनायक पार्षद फुसरो
8.सत्यनारायण अग्रवाल पार्षद जुगसलाई
9.सुरेश शर्मा (लिप्पू) पार्षद जुगसलाई
10. अनिल मोदी पार्षद जुगसलाई
11.श्रीमती शिल्पा तापड़िया पार्षद जुगसलाई
12.श्रीमती रश्मि चोखानी पार्षद साहिबगंज
13. सुशील जी भरतीय पार्षद साहिबगंज
14. विकास ठाकुर पार्षद दुमका
15. राजकुमार मोदी पार्षद दुमका
16. विशाल सर्राफ पार्षद देवघर
17.श्रीमती पिंकी जैन पार्षद कोडरमा
18.श्रीमती चंद शर्मा पार्षद कोडरमा
19. दीपक अग्रवाल पार्षद सिमडेगा
20. मनोज कुमार अग्रवाल पार्षद सिमडेगा
21.श्रीमती बीना देवी भथवाल पार्षद मधुपुर
22. श्रीमती इंदु देवी शर्मा पार्षद चाकुलिया
23 प्रदीप कुमार अग्रवाल पार्षद रांची को सम्मानित किया गया
समावेशी सम्मान – हमारी विशेषता
यह आयोजन केवल विजय का उत्सव नहीं,बल्कि समर्पण, संघर्ष और समाज सेवा की भावना का सम्मान है। हम उन सभी सम्माननीय साथियों का भी अभिनंदन एवं उत्साहवर्धन किया जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, परिश्रम एवं समाज के प्रति समर्पण के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। क्योंकि हमारे लिए केवल जीत ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति किया गया प्रत्येक प्रयास भी उतना ही महत्वपूर्ण और सम्माननीय है।
कार्यक्रम में चाईबासा से प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय , चाईबासा नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा , पुरुषोत्तम शर्मा, राजकुमार मुंधडा, कोषाध्यक्ष रामस्वरुप अग्रवाल, सचिव रुपेश अग्रवाल, उपस्थित हुए
कार्यक्रम में चाईबासा नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा को सम्मानित करते पुर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं रमेश खिरवाल को सम्मानित करते महामंत्री विनोद जैन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा
