सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में दोनो ही मंदिर के मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का हुआ विर्सजन

सुरक्षा व्यवस्था का भी था पुख्ता इंतेजाम


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में दशाहरा त्योहार की धूम रही। इस वर्ष भी दो स्थान मेन रोड स्थित श्रीराम - महावीर मंदिर एवं शिव मंदिर चौक स्थित मां दुर्गा पूजा मंडप में मां दुर्गा सहित माता सरस्वती, लक्ष्मी एवं भगवान गणेश व कार्तिक की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोउल्लास के साथ दुर्गा पूजा हुई।



नवरात्री के बाद रविवार देर संध्या को  सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में दोनो ही मंदिर के मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का विर्सजन स्थानीय बिशाल टोला स्थित बड़ा तलाब में किया गया। इससे पहले सुबह क्लश का विर्सजन हुआ और सुहागिनों ने मंदिर में सिंदुरादान एक दुसरे को कर मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी।



प्रतिमा विर्सजन में पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के मुद्देनजर मुस्तैद रही तथा ड्रोन कैमरा से विर्सजन की निगरानी रही। प्रतिमा विर्सजन में हजारों लोग ढोल-ताशे पर नाचते-झूमते हुए विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। प्रतिमाओं का विर्सजन निर्धारित रुट, मेनरोड, सिंह मार्केट, शिव मंदिर टोला, नायक टोला, मुंडा टोला, सिद्धिविनायक रोड आदि जगह भ्रमण कराया गया। जगह जगह पर महिलाओं ने प्रतिमाओं की आरती उतारी व आराधना किया।



मौके पर सीओ मनोज कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, पुअनि सोमाय टुड्डु, मुंडा विकास महापात्र, मदन प्रदीप गुप्ता, पवन सिंह, विष्णु गुप्ता, आमोद साव, हरीश प्रसाद, मदन गुप्ता, राजकिशोर नायक, धीरज सिंह, मनोज निषाद, कृष्णा निषाद, तरुण प्रजापति, संतोष गुप्ता, अनिल सागर, चंचल यादव, जितेंद्र गुप्ता, पिंटु सिंह, हीरालाल निषाद, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित अन्य हजारों  महिला पुरुष श्रद्धालुओ - भक्त शामिल हुए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post