सरायकेला नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर का हुआ स्वागत


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: नगर पंचायत सरायकेला के नए कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन बने।और उन्होंने योगदान दे दिया है।
इससे पहले वह देवघर में कार्यरत थे। अब सरायकेला में उनका स्थानांतरण हुआ है। निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय में उनका स्वागत किया। एवं उन्हें पदभार सौंपा।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए कार्यपालक पदाधिकारी (प्रशासक) शशि शेखर कार्यालय कर्मियों से मिले। कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को एक सादे समारोह में विदाई दी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post