रामचंद्रपूर दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, माँ दुर्गा से की सुख शांति का किया कामना


गम्हरिया: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी रामचंद्रपुर पंडाल का उद्घाटन सुडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल ने विधिवत फीता काट कर और नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर सभी अतिथियों ने मां के प्रतिमा के दर्शन कर शीश झुकाकर मां से  क्षेत्र के लोगो की सुख समृद्धि की कामना की।


मौके पर सुडी समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जहां पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


मौके पर सनत मंडल ने उद्घाटन के आमंत्रण के लिए पूजा कमिटी का आभार जताया और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की, साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र  की शुभकामनाएं दी।



मौके पर सुडी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष, विष्णु मंडल, युवा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, युवा सरायकेला जिला अध्यक्ष तपन मंडल, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल, मानवाधिकार सहायता संघ कोल्हान अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, अमीन मंडल, बरूण मंडल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post