सरायकेला: संविधान दिवस में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, कहा घुसपैठ को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए, संविधान पर छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में "संविधान दिवस" समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र देश का संविधान दिल में रखकर चले हैं, इस पर छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।


उन्होंने कहा कि संथाल परगना समेत पूरे झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है। पाकुड़, साहेबगंज समेत कई जिला में आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुके हैं। वहां रहने वाले भूमिपुत्रों की जमीनें एवं बहू बेटियों के अस्मिता की रक्षा के लिए घुसपैठ को किसी प्रकार संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस में संकल्प लें कि किसी भी प्रकार का घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेंगे।


मौके में सरायकेला विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले श्री चंपाई सोरेन का भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


कार्यक्रम में सिद्धू कान्हू वंशज के मंडल मुर्मू, भाजपा के रमेश हांसदा, सहित कई ने संविधान दिवस में विचार व्यक्त किया। एवं बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा के राकेश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में भाजपा के मधु गोराई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post