संजय कुमार सिन्हा को चन्दन कुमार ने स्थानांतरित स्थान गिरिडीह प्रमंडल के लिए रिलीव क्यूं नहीं किए, बड़ा सवाल, सवाल के घेरे में चन्दन कुमार
संजय कुमार सिन्हा के फेस बुक में रायफल वाली फ़ोटो की भी चांच हो सकती है: सूत्र
उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के मामला में चन्दन कुमार पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है
संजय कुमार सिन्हा को किस कारण से रिलीव नहीं किए हैं, इसकी जानकारी विभाग को नहीं दिए जाने की सुचना है
डेस्क रांची/संतोष वर्मा: कौन है संजय कुमार सिन्हा, जिसकी चर्चा JSRRDA के साथ साथ ग्रामीण कार्य विभाग में भी हो रही है। हां यह वही कनीय अभियंता हैं, जो अनुबंध पर कार्यरत हैं। हां यह वही संजय कुमार सिन्हा हैं, जो अपने फेस बुक अकाउंट में रायफल के साथ एक बाहुबली की तरह फ़ोटो पोस्ट करते हैं।
अब सवाल यह उठता है कि क्या यह हथियार संजय कुमार सिन्हा के नाम पर है, या किसी और के है, या अवैध हथियार है, यह जांच करने पर ही सही और गलत का पता लग सकता है। संजय कुमार सिन्हा ने अपनी दबंगता से प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चन्दन कुमार को एसीबी केस में ब्लैक मेल करने की सुचना मिल रही है।
दूसरी ओर यह भी जानकारी मिली है कि कोई ऐसा राज है जिसके कारण चन्दन कुमार और संजय कुमार सिन्हा की दोस्ती चर्चा में है। तीसरी जानकारी के अनुसार संजय कुमार सिन्हा कार्यपालक अभियंता के लिए संवेदकों से वसूली भी करते हैं। चौथी जानकारी के अनुसार प्रमंडल में फर्जी बिल पास कर संवेदकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने में सांठगांठ है। प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं करने और आइटम वाइज सभी स्तर पर सामग्री की कमी करने के एवज में संवेदकों के साथ संजय कुमार सिन्हा की हिस्सेदारी होती है, जिसकी जांच पुनः एसीबी से कराने की तैयारी एक राजनीतिक दल के द्वारा किए जाने की भी चर्चा हो रही है।
संजय कुमार सिन्हा विगत चार साल में अवैध कमिशन वसुली से झारखण्ड और बिहार में चल अचल संपत्ति अर्जित किए जाने की भी चर्चा है, इस संबंध में भी आय से अधिक सम्पत्ति मामला पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर सामाजिक संगठन छानबीन शुरू कर दी है। वहीं यह भी चर्चा है की संजय कुमार सिन्हा के फेस बुक में रायफल वाली फ़ोटो की भी चांच हो सकती है। सूत्र; जबकी संजय कुमार सिन्हा को चन्दन कुमार ने स्थानांतरित स्थान गिरिडीह प्रमंडल के लिए रिलीव क्यूं नहीं किए, बड़ा सवाल, सवाल के घेरे में चन्दन कुमार।
किया कहतें है जिम्मेदार
इस सम्बन्ध कार्यपालक चन्दन कुमार से पूछने पर बताया गया कि हैंड्स की कमी के कारण स्थानांतरित स्थान के गिरिडीह के लिए रिलीव नहीं किए हैं।