Chaibasa - IED - Recovered: चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया अभियान एक आईईडी बरामद


चाईबासा/संतोष वर्मा: प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विषेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है।अभियान के दौरान आज दिनांक 10.03.2025 को समय लगभग 01.45 बजे अपराह्न में जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापाबुरू के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः-

1. 03 किलोग्राम का 01 आई.ई.डी.

अभियान दल में शामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209 BN.

4. सी0आर0पी0एफ0 26 बीएन, 60 बीएन, 134 बीएन, 193 बीएन, 197 बीएन,

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post