Chaibasa: विद्यापति परिषद चाईबासा की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 3 मई 2025 को स्थानीय पिल्लई हॉल परिसर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया


चाईबासा: स्थानीय सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में विद्यापति परिषद चाईबासा की एक आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में तीन मई 2025 को स्थानीय पिल्लई हाॅल प्रांगण में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य कार्यक्रम धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम संध्या 8:00 बजे से आरंभ होगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के राजस्व मंत्री, पंजीकरण और भुमि सुधार विभाग एंवम परिवहन मंत्री कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरूआ जी होंगे। विशेष अतिथि डाक्टर अशोक अविचल केन्द्रीय अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद एवं पुर्व मैथिली प्रतिनिधि साहित्य अकादमी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, श्री रविन्द्र चौधरी CCDC कोल्हान यूनिवर्सिटी, श्री शंकर पाठक महासचिव, ललित नारायण मिश्र संस्कृतिक सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर, श्री मोहन ठाकुर अध्यक्ष मिथिला सांस्कृतिक परिषद जशेदपुर होंगे।

कार्यक्रम को मनमोहक बनाने के लिए गायक श्री पंकज झा जमशेदपुर, कृष्णा मिश्र दरभंगा, शंकर नाथ झा दरभंगा, डेजी ठाकुर मधुबनी, प्रिशा झा, सिनग्धा झा एंवम नृत्य कलाकार और म्यूजिशियन रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटी का गठन कर जिम्मेदारी दी गई। सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि सपरिवार संध्या साढ़े छः तक निश्चित रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि कार्यक्रम निर्धारित समय से प्रारंभ हो जाय।

इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री विजय कुमार लाल, कार्यक्रम संयोजक हरे मुरारी झा, विकाश चन्द्र मिश्र, मिथिलेश ठाकुर, राम सिंह, मनोज कुमार आजाद, मिथिलेश झा, गिरीश झा, आशीष झा, साकेत लाल, विपिन लाल कर्ण, रंजीत शुक्ला, मदन झा, रौशन कर्ण, शिव शंकर झा,सतीश झा, प्रदीप झा, चुन्नु झा, रमन मिश्र, हीरा कान्त पाठक, राजीव सिन्हा, डाक्टर राहुल झा सत्य प्रकाश पोद्दार, रामप्रक्षित चौधरी, विकाश ठाकुर, दिगंबर झा, मुकेश कुंवर एंवम अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post