ईचा डैम से विस्थापन का मुद्दा मॉनसून सत्र में गूंजेगा - टाइगर जयराम महतो

ईचा डैम से विस्थापन का मुद्दा मॉनसून सत्र में गूंजेगा - टाइगर जयराम महतो

संतोष वर्मा


Chaibasa ःकोल्हान की पवन धरती पर माननीय श्री जयराम कुमार महतो, विधायक डुमरी के आगमन पर ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान का प्रतिनिधिमंडल ने परिसदन चाईबासा में गर्मजोशी से अभिनंदन किया। तत्पश्चात झारखंड सरकार द्वारा संवैधानिक संस्था जनजातीय परामर्शदातृ परिषद द्वारा गठित उपसमिति के निर्णयों का अवहेलना करने एवं ईचा डैम रद्द हेतु गैर संकल्प संकल्प सत्र के माध्यम से विधानसभा में 87 गांव की आवाज बुलंद करने के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा।


संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बिरुली ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत 47 वर्षों से यहां के आदिवासी मूलनिवासी और प्रभावित गांव के लोग आंदोलनरत हैं। कांग्रेस ने इस विनाशकारी बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला रखी। और वर्तमान में झामुमो की अबुआ सरकार इसको पूर्ण कर हम भूमि पुत्रों की जल समाधि बनाना चाहती हैं। झामुमो, कांग्रेस की महागठबंधन के लिए ईचा डैम मात्र चुनावी मुद्दा बन कर रह गई है। टाइगर जयराम महतो ने संघ के प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता लेते हुए आगामी मॉनसून सत्र में उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि आदिवासी मूलनिवासियों को विनाशकारी परियोजना से बचाने की लड़ाई में पार्टी संघ के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।


ईचा डैम से विस्थापन के खिलाफ जल्द रणनीति के साथ आंदोलन में उतरेगी। प्रतिनिधिमंडल में  संयोजक दशकन कुदादा, अध्यक्ष बिर सिंह बिरुली, उपाध्यक्ष रेयांश सामड,सचिव सुरेश सोय, कोषाध्यक्ष गुलिया कालुंडिया, सह कोषाध्यक्ष बिरसा गॉडसोरा सलाहकार गुलिया कुदादा,मीडिया सचिव गणेश बारी,रविन्द्र अल्डा, सक्रिय सदस्य मिलन कालुंडिया,संतोष महतो,मानसा बोदरा,साकारी अल्डा आदि शामिल थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post