जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी का हुआ पुनर्गठन, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष बने ललित दोराईबुरू व मेंजो पिंगुवा सहित 8 बने महासचिव

जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी का हुआ पुनर्गठन, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष बने ललित दोराईबुरू व मेंजो पिंगुवा सहित 8 बने महासचिव


विधायक सोनाराम सिंकु की विशेष मौजूदगी में पदाधिकारियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र


विधायक सोनाराम सिंकु की सक्रिय भूमिका ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई उम्मीद जगाई हैः कार्यकर्ता


आज का दिन कांग्रेस संगठन के लिए नई ऊर्जा और विश्वास लेकर आया है, संगठन की ताकत ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैः विधायक सोना सिंकु

साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से ही 2029 में होने वाली चुनाव की तैयारी में जूट जाने का भी बिगूल फूंका गया


संतोष वर्मा


Chaibasa ः  "संगठन सृजन वर्ष 2025" के अंतर्गत शनिवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी का  पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सह  झारखंड सरकार के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की विशेष उपस्थिति रही.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चाम्पिया, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललितदुरई बुरु ने की। बैठक की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई.

सभा को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा, "आज का दिन कांग्रेस संगठन के लिए नई ऊर्जा और विश्वास लेकर आया है. संगठन की ताकत ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और हमें इसी ताकत के साथ जनता के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से भरा है और आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनसेवा में जुट जाना होगा.वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि, "संगठन शक्ति है और शक्ति का उपयोग आम जनता की भलाई के लिए किया जाना चाहिए। जब तक संगठन सशक्त नहीं होगा, तब तक हम जनता की लड़ाई नहीं लड़ सकते।"


नवगठित प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी:


उपाध्यक्ष:- विक्रम हेम्ब्रम, मकरध्वज सरदार, महासचिव:- जितेन्द्र पुरती, क्रान्ति तिरिया, रंजीत गागराई, रोशन पान, राजु हेम्ब्रम, रंजन गोप, सरफराज आलम, मेंजो पिंगुवा, विजय नायक बने. इस पुनर्गठन से कांग्रेस पार्टी को नई गति और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं कार्यकर्ताओं नें कहा विधायक सोनाराम सिंकु की सक्रिय भूमिका से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई उम्मीद जगी है.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post