झारखंड की लचर, भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार आक्रोश प्रदर्शन
झारखंड को बचाना है, तो इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है!
यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि चहेतों की जेब भरने वाली सरकार बन चुकी हैः पूर्व सांसद गीता कोड़ा
हेमंत सरकार पूरी तरह विफल और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैः पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
संतोष वर्मा
Chaibasa ः मंगलवार को झारखंड में व्याप्त कुशासन, बेलगाम भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा नोवामुंडी एवं जगन्नाथपुर प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन और धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।नोवामुंडी में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप ने की तथा नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने किया। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा की, नारेबाजी की और जनता की पीड़ा को मुखर किया।
जगन्नाथपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया। वहां से निकली विशाल पदयात्रा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जनआक्रोश के स्वरूप में परिवर्तित हो गई। धरना स्थल से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह विफल और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। राज्य की आम जनता बिजली, पानी, सड़क, राशन और पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यह सरकार माफियाओं और बिचौलियों के इशारे पर चल रही है और आदिवासियों, किसानों तथा गरीबों के साथ खुला विश्वासघात कर रही है।
पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि चहेतों की जेब भरने वाली सरकार बन चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था का अस्तित्व नहीं बचा है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और जनता को अपमान ही इस शासन की पहचान बन गई है। अब वक्त आ गया है जब जनता की आवाज बुलंद होगी और इस जनविरोधी सत्ता को उखाड़ फेंका जाएगा।नोवामुंडी और जगन्नाथपुर दोनों ही स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्य शामिल हुए।पार्टी की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि यह संघर्ष अब केवल आरंभ है और आने वाले दिनों में हर पंचायत, हर गांव में यह आंदोलन तेज किया जाएगा।
"झारखंड को बचाना है, तो इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है!"