Chaibasa: नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्री , सांसद , विधायक तथा पदधिकारियों को किया पर्यवेक्षक मनोनीत

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्री , सांसद , विधायक तथा पदधिकारियों  को किया पर्यवेक्षक मनोनीत
त्रिशानु राय नगर परिषद , चाईबासा का पर्यवेक्षक मनोनीत


 Chaibasa: झारखण्ड राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न नगर निगम , नगर परिषद एवं नगर पंचायत के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य के मंत्री, सांसद , विधायक एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों को निकायों का पर्यवेक्षक मनोनीत किया है। इस निमित प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय को नगर परिषद , चाईबासा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने सभी पर्यवेक्षकों को प्रदत्त उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निभाते हुए नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए कहा है। कांग्रेस आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर पार्टी शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहती है। निकाय चुनाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा।

वहीं इस कड़ी में शुक्रवार एवं शनिवार को एक झारखण्ड राज्य के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक तथा नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक को जूम कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस प्रभारी के०राजू, कांग्रेस सचिव व सह प्रभारी डॉ०सिरिबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बैठक को संबोधित करेंगे 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post