Musabani: सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

- मुसाबनी पहुंचे विधानसभा प्रभारी अभय सिंह


मुसाबनी: सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के घाटशिला विधानसभा प्रभारी अभय सिंह मुसाबनी पहुंचकर भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयंत घोष ने किया।

इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान में तेजी लाने का प्रभारी ने निर्देश दिया। मुसाबनी प्रखंड के लिए तीन-तीन प्रभारी काम कर रहे हैं। जिनमें बबलू प्रसाद, सत्या तिवारी व साकेत अग्रवाल शामिल हैं।

बैठक में अतिथि वक्ताओं ने कहा कि जो कार्यकर्ता 100 नए प्राथमिक सदस्य बनाएगा, वही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने का पात्र होगा। जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होंगे, वही पार्टी के पदाधिकारी और संगठन में पद की दावेदारी कर सकेंगे। बीजेपी हमेशा से निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका में रखती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post