झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने श्रम कानून को लागू करने के विरोध देशव्यापी हड़ताल का मांगा समर्थन
Chaibasa ः झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले 49 श्रम कानून से 4 श्रम कानून को लागू करने के विरोध देशव्यापी हड़ताल का समर्थन में यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने नोवामुन्डी,बड़ाजामदा, किरीबुरू,गुवा के खदान प्रतिष्ठानों के गेट एवं बाजार में मजदूर के बीच देशव्यापी हड़ताल को लेकर समर्थन मांगा। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कहा कि चार लेबर कोड्स रद्द करो, सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ दो, मजदूर किसानों की रोजी-रोटी और अधिकारों पर बढ़ते हमले, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, चार श्रम सांहिताओं के ख़िलाफ़, समान काम समान वेतन, 12-12 घंटा काम महिलाओं को रात में काम करने पर 15 सौ रूपए हाजिरी लागू करो, 240 दिन के बाद परमानेंट नौकरी, पलायन रोकने आदि बातों को रखा गया। मौके पर बिंद्रय सुरेन, सुनील लागुरी,कैरा तिरिया,बुधराम लागुरी, कृष्णा मेरल, सुदेश लोहरा आदि उपस्थित थे।