अब नहीं होगा चाईबासा चेंबर का चुनाव, निर्धारित पदों के लिए नामांकन पर्चा नहीं बिकने के कारण सभी निर्विरोध होंगे निर्वाचित
संजय चौबे अध्यक्ष, नीरज संदवार सचिव, राजीव खिरवाल और दुर्गेश खत्री उपाध्यक्ष, मुकेश पोद्दार कोषाध्यक्ष, विवेक सिंहा और गोविंदा खेतान निर्विरोध, बिना चुनाव बनेंगे संयुक्त सचिव
बीते चुनाव में बनी टीम परिवर्तन के किसी भी सदस्य द्वारा नहीं खरीदा गया नामांकन पर्चा, सभी चुनावी प्रक्रिया से रहे दूर, चाईबासा चेंबर का चुनाव नहीं होने से व्यवसाय एवं व्यवसाई जगत का चर्चित चुनाव हुआ निराश
बीते दिनों निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने चाईबासा चेंबर के संस्थापक एवं ट्रस्टी अनूप सुल्तानिया सहित 5 लोगों को किया था निष्कासित बदले में अनुप सुल्तानिया गुट भी मधुसूदन अग्रवाल एवं 5 लोगों को चेंबर से कर दिया था निष्कासित
santosh verma
Chaibasa ः।चाईबास चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव और मतदान अब नहीं होगा। चाईबासा चेंबर के अध्यक्ष पद के 1, उपाध्यक्ष पद के 2 , सचिव के पद 1 ,कोषाध्यक्ष पद के 1 और संयुक्त सचिव के 2 पदों के नामांकन पर्चा की बिक्री हुई। आज अंतिम दिन कार्यकारिणी के 10 पदों के लिए एकमात्र निशा केडिया ने नामांकन पत्र खरीदा, कार्यकारणी में अब 11 हो गया है । जबकि बुधवार को ही 10 कार्यकारणी सदस्य के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र खरीद लिया था। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध संजय चौबे निर्वाचित हो गए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष सचिव पद पर भी नीरज संदवार, उपाध्यक्ष पद पर राजीव खिरवाल और दुर्गेश खत्री , कोषाध्यक्ष पद हेतु मुकेश पोद्दार, संयुक्त सचिव पद हेतु विवेक सिंहा और गोविंदा खेतान निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। इन पदों के लिए दूसरे किसी व्यक्ति द्वारा नामांकन पर्चा नहीं खरीदे जाने के कारण चेंबर का चुनाव जो पूर्व में काफी चर्चा का केंद्र बिंदु और पूरे व्यवसाय और व्यवसाई जगत में चर्चा का केंद्र बिंदु होता था। जीतने के लिए लोग एडी चोटी का जोर एक देते थे। हर तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे।साम दाम दंड भेद सभी तरह का खेल होता था। मगर इस बार चाईबासा चेंबर का चुनाव नीरस हो गया है। और अब महज जीत और घोषणा की औपचारिकता बाकी है। नामांकन पर्चा खरीदने के अंतिम दिन तक किसी भी इस पदों के लिए किसी भी लोगों ने नामांकन पर्चा नहीं खरीदा है इस लिहाज से चेंबर के चुनाव और निर्वाचन की मात्र औपचारिकता बाकी है। कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 11 लोगों ने नामांकन प्रथम खरीदा है। मगर अब जब पदाधिकारी का चुनाव भी नहीं होगा तो कार्यकारिणी का भी चुनाव होना मुश्किल है । क्योंकि चुनाव समिति सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव नहीं कराएगी , ऐसा संभव नहीं है ।कार्यकारणी के लिए नामांकन सिर्फ 10 लोगों द्वारा ही किया जाए या समझा बूझाकर अंतिम समय में लॉटरी और अन्य माध्यम से 10 पदों के लिए सर्वसम्मति बन जाए। मगर चेंबर का चुनाव नहीं होना जिले के व्यवसाय एवं व्यवसाई जगत चैंबर संस्था के लिए भी लोग दबे जुबान में अच्छा नहीं मान रहे हैं, चैंबर की संस्था को चेंबर में ही कैद कर देने की बात कही जा रही है। बता दे की बीते चुनाव में चेंबर का 2 गुट टीम प्रगति और तीन परिवर्तन बनाया गया था। मगर टीम प्रगति ने ही अध्यक्ष से लेकर सभी पदों पर कब्जा कर लिया था और परिवर्तन की पूरी टीम हार गई थी। इस बार टीम परिवर्तन के किसी भी सदस्य द्वारा नामांकन पर्चा भी खरीदा गया है। ना ही चाईबासा चेंबर के चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया जा रहा है। हालांकि चुनाव समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन पर्चा इन पदों के लिए भरा जाएगा ।उसके बाद स्कूटनी होगी फिर नाम वापसी होगी ।इसके बाद विजय उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी जो महज औपचारिकता भर है। बता दे कि चाईबासा चेंबर में चेंबर ट्रस्ट को लेकर भी विवाद चल रहा है ।बीते दिनों निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल द्वारा चाईबासा चेंबर के संस्थापक एवं मुख्य ट्रस्टी रहे अनूप सुल्तानिया सहित 5 लोगों को चेंबर से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद अनूप सुल्तानिया घुटने भी मधुसूदन अग्रवाल सहित 5 लोगों को चाईबासा चैंबर से निष्कासित कर दिया था।
* चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी सत्र 2025-27 हेतु चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री 27 एवं 28 अगस्त को संपन्न हुई।
पहले दिन कुल 17 नामांकन पत्र विक्रय हुए। जिनमें –
• अध्यक्ष पद हेतु: संजय चौबे
• उपाध्यक्ष पद हेतु: राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री
• सचिव पद हेतु: नीरज संदवार (वर्तमान सचिव)
• संयुक्त सचिव पद हेतु: विवेक कुमार सिन्हा एवं गोविंदा खैतान
• कोषाध्यक्ष पद हेतु: मुकेश पोद्दार
• कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु: अनिल कुमार अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, पीयूष गोयल, निशान चौबे, गोपाल दाहिमा, आँचल पसारी, राकेश अग्रवाल, विकास कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा एवं सौरभ कुमार गुप्ता
आज दूसरे एवं अंतिम दिन 1 नामांकन पत्र कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु निशा केडिया द्वारा खरीदा गया। इस प्रकार कुल 18 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ।
चुनाव में कुल 21 सदस्यीय कार्यसमिति गठित होगी, जिसमें 17 पदों पर चुनाव होना है।
• अध्यक्ष – 01
• उपाध्यक्ष – 02
• सचिव – 01
• संयुक्त सचिव – 02
• कोषाध्यक्ष – 01
• कार्यकारिणी सदस्य – 10
इसके अतिरिक्त 4 सदस्य निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा नामित किए जाएंगे, जिनमें से 2 सदस्य चाईबासा शहर से, 1 सदस्य चक्रधरपुर अनुमंडल से एवं 1 सदस्य जगन्नाथपुर अनुमंडल से होंगे।
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 एवं 30 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच चुनाव समिति द्वारा 31 अगस्त को किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा तदोपरांत वैध नामांकन पत्रो के आधार पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी ।