जयंती पर याद किए गए देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कांग्रेसजनों ने निकाला सद्भावना मार्च
Chaibasa : भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा सद्भावना मार्च निकाला । कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चम्पिया ने कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करवाने का कार्य किया , संचार क्रांति उन्हीं की देन है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते है। देश के कंप्यूटराईजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का सृजन का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में ही किया था , उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया। राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जीवित है और हमेशा रहेंगे। राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।
मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा , लियोनार्ड बोदरा , सचिव जानवी कुदादा , ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप , मंडल अध्यक्ष सिंगराय गोप , वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां , विजय सिंह तुबिद , विक्रमादित्य सुंडी , नंद गोपाल दास , नगर उपाध्यक्ष मो.एहसान ,महासचिव बिट्टू सिंह , झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मंडल , कार्यालय सचिव सुशील दास आदि मौजूद थे ।