Saraikela: सरायकेला जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का त्योहारों पर विशेष जांच अभियान


सरायकेला: सरायकेला जिले में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए अभिहित अधिकारी सह उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में आदित्यपुर के विभिन्न मिष्ठान भंडारों, रेस्टोरेंट्स, और मिठाई दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया गया।


जांच में मिठाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया और विभिन्न मिष्ठान भंडारों से नमूने संग्रहित कर उनकी जांच की गई। पनीर और कच्चा खोवा में स्टार्च की ऑन- स्पॉट जांच भी की गई। अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, FSSAI मानकों वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करने तथा केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित रंगों का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए। अनावश्यक और गैरप्रमाणित रंगों से बचने की भी सलाह दी गई।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कहा है कि यह अभियान पर्व त्योहारों के दौरान पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post