Musabani: झामुमो युवा नेता सोमेश सोरेन ने गुड़ाबांधा प्रखंड के ढोंगादोहो गांव में स्व बुधू सबर के श्राद्ध कर्म में किया सहयोग


मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: गुड़ाबांधा प्रखंड अंतर्गत सिंगापुरा पंचायत के ढोंगादोहो गांव निवासी 60 वर्षिय बुधू सबर का विगत दिनों लम्बी बिमारी से निधन हो गया था। पिड़ीत परीजनो ने अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू से श्राद्ध कर्म के लिए मदद मांगी थी।

दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन जी के पुत्र झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन जी से मिले और अवगत कराते हुए श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग का आग्रह किए ।

झामुमो युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन के द्वारा  उपलब्ध कराया गया खाद्य सामग्री अजजा उत्थान मंच का जिला अध्यक्ष लोबीन सबर  व झामुमो गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू  के हाथों पिड़ीत परीजनो को सौंपा गया।

इस मौके पर झामुमो मिडिया प्रभारी गौरांग माहली मृतक की पत्नी सोरफा सबर बेटी आरती सबर सारो सबर उत्थान मंच का गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव सबर धालभुमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष छुटु सबर सदस्य सोना सबर झामुमो सिंगापुरा  पंचायत सचिव सुनील मुर्मू काली पद कर्मकार सुराई मुर्मू कांड़ा सबर मदन सबर कुनू सबर गुल्ठु सबर नन्दलाल कर्माकार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post