घाटशिला: घाटशिला के राजस्टेट के बनमाली होटल में झामुमो नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र श्री सोमेश चन्द्र सोरेन ने स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर घाटशिला मुस्लिम बस्ती के लोगों से मुलाकात की।
इस मौके पर उन्होंने मुस्लिम बस्ती के सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार से गहन चर्चा करते हुए वहां की समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान मुस्लिम बस्ती के लोगों ने श्री सोरेन को आगामी उप-विधानसभा चुनाव में हर संभव सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपद गोराई, दुर्गा चरण मुर्मू, मोहम्मद जलील, सुशील मार्डी और प्रकाश निषाद सहित अनेक झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मुस्लिम बस्ती की ओर से शेख मतलूब, शेख शाहजहां, शेख अरमान, शेख छोटू और मुशीर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
इस मुलाकात के जरिए एक ओर जहां स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर यह बैठक झामुमो कार्यकर्ताओं और मुस्लिम बस्तीवासियों के बीच आपसी समझ और सहयोग को और मजबूत करती नजर आई।
