उपायुक्त चंदन कुमार के अध्यक्षता में हुई अनुकंपा समिति की बैठक
santosh verma
Chaibasa ःआज पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक में मृत सरकारी सेवक स्थापना अनुकंपा के 03 तथा उग्रवादी हिंसा अनुकंपा से संबंधित 01 सहित कुल 04 आवेदनों को उपस्थापित किया गया। प्रस्तुत पृथक-पृथक आवेदनों में सलंग्न दस्तावेजों का बिंदुवार संवीक्षा उपरांत 02 आवेदन को लिपिक संवर्ग तथा 02 आवेदन को अनुसेवी संवर्ग अंतर्गत अग्रेतर कार्रवाई हेतु अनुशंसित किया गया।
