भाजपा समर्थित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा

भाजपा समर्थित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा 



संतोष वर्मा

Chaibasaःभाजपा समर्थित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आम जनता से क्रमांक संख्या 6 बिस्कुट छाप पर मतदान करने की अपील की।

मोहल्ला बानपाडा और टुंगरी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद ने महिलाओं से सीधा संवाद कर शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सशक्त नेतृत्व से ही शहर की दशा और दिशा बदली जा सकती है, और इसके लिए हर मतदाता का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एक स्वर में शहर के विकास के लिए बदलाव का संकल्प लिया और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जताया। संवाद के दौरान मौजूद माताओं-बहनों ने कहा कि अब समय आ गया है कि चाईबासा को व्यवस्थित, स्वच्छ और विकासशील नगर बनाया जाए।

महिलाओं का यह समर्थन और उल्लास साफ संकेत देता है कि बदलाव की आंधी चल पड़ी है, जो आने वाले नगर परिषद चुनाव में निर्णायक साबित होगी। चाईबासा की जनता विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post