चाईबासा की गलियों में गूँज रहा सेवा का संकल्प,नितिन प्रकाश के 'खाता-21' पर लोगों का अटूट भरोसा,कुमारटोली से बिरसा चौक तक भारी जनसमर्थन

चाईबासा की गलियों में गूँज रहा सेवा का संकल्प,नितिन प्रकाश के 'खाता-21' पर  लोगों का अटूट भरोसा,कुमारटोली से बिरसा चौक तक भारी जनसमर्थन

​संतोष वर्मा

Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के कर्मठ प्रत्याशी नितिन प्रकाश का जन-सेवा अभियान मंगलवार को उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन भ्रमण कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों का उत्साह यह बता रहा था कि चाईबासा अब बदलाव और सच्ची सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।

​वार्ड 8 से लेकर बिरसा चौक तक: हर घर में आत्मीय स्वागत

​नितिन प्रकाश ने आज वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11 (कुम्हार टोली, बड़ी बाजार,  हिंद चौक क्षेत्र) और वार्ड 17 (छोटा नीमडीह, बिरसा चौक शनि मंदिर क्षेत्र) में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया, तो युवाओं और महिलाओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लोगों के बीच नितिन प्रकाश एक प्रत्याशी के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य के रूप में नज़र आए।

​'खाता-21': सेवा का खाता और विश्वास की गारंटी

​जनसंपर्क के दौरान नितिन प्रकाश ने अपनी बहुचर्चित "खाता-21" का जिक्र करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल रजिस्टर नहीं, बल्कि उनके द्वारा दी गई 'सेवा की लिखित गारंटी' है।

​"मैं दिखावे की सेवा में विश्वास नहीं रखता। इस खाते में दर्ज लोगों की हर एक समस्या—चाहे वह पानी की हो, सड़क की हो या साफ-सफाई की—उसे दूर करना मेरा पहला कर्तव्य होगा। मैं वही बोलता हूँ जो कर सकता हूँ, और जो कहता हूँ उसे पूरा करना ही मेरी पहचान है।" — नितिन प्रकाश



​सेवा का संकल्प, विकास का मार्ग

​भ्रमण के दौरान लोगों ने बाजार क्षेत्र की गंदगी, जर्जर नालियों और बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। नितिन प्रकाश ने विनम्रतापूर्वक लोगों की बातें सुनीं और कहा कि नगर परिषद का पद उनके लिए पद नहीं, बल्कि चाईबासा के लोगों की निस्वार्थ सेवा करने का एक माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर के उज्ज्वल भविष्य के लिए चूड़ियाँ छाप (बटन संख्या-3) पर अपना बहुमूल्य मत दें।

​आज के अभियान की मुख्य झलकियां:

​कुम्हार टोली और बड़ी बाजार: स्थानीय दुकानदारों और लोगों  ने नितिन प्रकाश के 'खाता-21' को विकास का नया मॉडल बताया।जिससे चुनाव का माहौल पूरी तरह नितिन प्रकाश के पक्ष में नजर आया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post