चाईबासा में नितिन प्रकाश का सघन जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

 चाईबासा में नितिन प्रकाश का सघन जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

सेन टोला से सदर बाजार तक सघन जनसंपर्क; लोगों ने कहां जो कहते हैं, वही करते हैं नितिन प्रकाश

संतोष वर्मा

चाईबासा: चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी नितिन प्रकाश चूड़ियाँ छाप, क्रमांक संख्या 03 का जनसंपर्क अभियान अब एक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। रविवार को नितिन प्रकाश ने शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख कॉलोनियों में तूफानी दौरा किया, जहाँ लोगों ने उन्हें अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया।



​नितिन प्रकाश ने आज वार्ड नंबर 5 (सेन टोला), वार्ड 19 एवं 20 (बांधपाड़ा, आमला टोला), सदर बाजार और वसुंधरा कॉलोनी एवं विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान हर गली और हर मोड़ पर बुजुर्गों एवं महिलाओं ने आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया।

​जनता का जवाब: "खाता-21 का सम्मान समर्थन से"

जनसंपर्क के दौरान एक बेहद भावुक और प्रभावी दृश्य देखने को मिला। जब नितिन प्रकाश ने अपने 'खाता-21' को विकास की लिखित गारंटी बताया, तो स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा:

​"नितिन जी, अगर आपका 'खाता-21' समस्याओं के समाधान की लिखित गारंटी है, तो हमारा समर्थन और आशीर्वाद भी आपके लिए 'फुलप्रूफ गारंटी' है। हम जानते हैं कि आप जो कहते हैं, वही करते हैं।"

​नितिन प्रकाश का संकल्प: "कथनी और करनी में कोई भेद नहीं"

लोगों के इस अपार स्नेह से भावुक होकर नितिन प्रकाश ने विनम्रतापूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने कहा:


​"चाईबासा के लोग मुझे और मेरी कार्यशैली को वर्षों से जानती है। मैं अन्य लोगों की तरह हवा-हवाई बातें नहीं करता। मैं वही बोलता हूँ जो कर सकता हूँ, और जो एक बार बोल देता हूँ, उसे धरातल पर उतार कर ही दम लेता हूँ। मेरा लक्ष्य नगर परिषद की व्यवस्था को पारदर्शी और जन-हितैषी बनाना है।"

अपील: चाईबासा के सर्वांगीण विकास के लिए चूड़ियाँ छाप (क्रम संख्या-3) पर मतदान करें।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post