भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी रविरंजन कुमार विक्रम ने 27 वे प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम ''कोल्हान'' प्रमंडल चाईबासा के रूप में प्रभार ग्रहण किया
प्रमंडल क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगीःअयुक्त
संतोष वर्मा
Chaibasaःभारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी रविरंजन कुमार विक्रम ने आज 27 वे प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम ''कोल्हान'' प्रमंडल चाईबासा के रूप में प्रभार ग्रहण किया । वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के पदाधिकारी हैं।
प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम ''कोल्हान'' प्रमंडल चाईबासा रविरंजन कुमार विक्रम ने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
सिंहभूम(कोल्हान) प्रमंडल के नवपदस्थापित आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम का चाईबासा मुख्यालय आगमन पर परिसदन में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
मौके पर आयुक्त के सचिव अजय कुमार साव, अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम प्रवीण करेकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा खुशेन्द्र सोन केशरी, नजारत उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।


