Breaking: चाईबासा के कुदासाई में एक परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चा को डायन के आरोप में पेट्रोल छिड़कर जलाया, महिला और 2 माह के नवजात बच्चे की मौत

कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुदासाई कलाइया गाँव में एक परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चा को डायन के आरोप में पेट्रोल छिड़कर जलाया, महिला और 2 माह के नवजात बच्चे की मौत

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिस के समक्ष आरोपियों ने अपना अपराध किया स्वीकार, दर्जन भर लोगों ने दिया घटना को अंजाम


चाईबासा/संतोष वर्मा: कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुदासाई कलाइया गाँव में एक परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चा को डायन के आरोप में पेट्रोल डाल कर आग लगा देने से पत्नी एवं 2 माह के नवजात बच्चा की जल कर मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार चारों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी सीडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू ने दी है। उन्होंने बताया कि आज दिनांक 18.02.2026 को समय करीब सुबह 06:10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुदासाई कलाइया गाँव में एक परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चा को डायन के आरोप में आग लगा देने से पत्नी एवं बच्चा की जल कर मृत्यु हो गई है।

इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जा में लेकर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभकिया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी कोल्हान सिंकू, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता स्व० लेको सिंकू, ग्राम कुदासाई कलाइया, थाना कुमारबुँगी, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा के फर्दव्यान के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड सं0-06/2026, दिनांक 18.02.2026, धारा 103 (1)/238/61(2) भा०न्या0सं0 2023 एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2021 प्राथमिकी अभियुक्त (i). रसिका उर्फ चेचे बिरुवा, (ii). सुना बिरुवा, (iii). डेलका सिंकू, (iv). जेना बिरुवा, (v). सुकुमारी बिरुवा तथा अन्य 02-03 महिलाओं के विरूद्ध अंकित किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथ० अभि० 1. रसिका उर्फ चेचे बिरुवा, उम्र करीब 29 वर्ष, 2. जेना बिरुवा, उम्र करीब 19 वर्ष, दोनों पिता स्व० सागर बिरुवा, 3. सोना बिरूवा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व० विरसा बिरुवा, 4. डेलका सिंकु, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता पुतकर सिंकु, सभी ग्राम कलाईया, टोला कुदासाई, थाना कुमारडुंगी, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा को छापामारी कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्त फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। साथ ही राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला झारखण्ड, राँची के टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकि से निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों में : 

1. रसिका उर्फ चेचे बिरुवा, उम्र करीब 29 वर्ष,
2. जेना बिरुवा, उम्र करीब 19 वर्ष, दोनों पिता स्व० सागर बिरुवा,
3. सोना बिरुवा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व० विरसा बिरुवा,
4. डेलका सिंकु, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता पुतकर सिंकु,
सभी ग्राम कलाईया, टोला कुदासाई, थाना कुमारड़ेंगी, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा ।

जप्तीः-

1. घटना में प्रयोग किया गया प्लास्टिक का 05 लीटर का सफेद रंग का डिब्बा, जिसमें करीब आधा लीटर पेट्रोल बचा हुआ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-

1. रफाएल मुर्मू (अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर)
2. बासुदेव मुण्डा (पु०नि०, झींकपानी अंचल)
3. पु०अ०नि० मिलन करमाली (प्रभार, कुमारडुंगी थाना)
4. पु०अ०नि० धीरज कुमार यादव (थाना प्रभारी, मझगाँव थाना)
5. पु०अ०नि० गार्दी सुन्डी (मझगाँव थाना)
6. स०अ०नि० सुनील कुमार यादव (कुमारखूँगी थाना)
7. सशस्त्र बल, कुमारडुंगी थाना।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post