लोकसभा व विधानसभा के बाद नगर निकाय में भी भाजपा की करारी हार, चाईबासा-चक्रधरपुर में झामुमो का कब्जा

 लोकसभा व विधानसभा के बाद नगर निकाय में भी भाजपा की करारी हार, चाईबासा-चक्रधरपुर में झामुमो का कब्जा

चाईबासा शहर की सरकार का नये अध्यक्ष बने नितिन प्रकाश तो चक्रधरपुर शहर का सरकार बने सनी उरांव



नितिन प्रकाश का जित से शहर में मना होली दिवाली



संतोष वर्मा

CHAIBASAःपश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर शहर वासियों नें नितिन प्रकाश को शहर का सरकार के रूप में चुना वहीं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र से लोगों नें चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव का पुत्र सनी उरांव को शहर का विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी. वैसे कोल्हान के दो शहरी इलाके में भी भाजपा को भारी झटका लगा है. चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशियों को करारी शिकस्त दी है. चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने 504 मतों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल को पराजित कर दिया है. नितिन प्रकाश को 6978 मत और रमेश खिरवाल को 6474 मिले वहीं मिला, जिससे 504 वोट से नितिन प्रकाश की जित हुई.चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्पक्ष पद पर भी झामुमो ने कब्जा जमा लिया है. झामुमो समर्थक प्रत्याशी और स्थानीय विधायक सुखराम उरावं के बेटे सन्नी उरांव 1165 वोट से जीत दर्ज की है. चक्रधरपुर से भाजपा के समर्थित प्रत्याशी विजय सिंह गागराई को सन्नी उरावं ने पराजित किया है. विजय सिंह गागराई खरसावां के झामुमो के विधायक दशरथ गागाराई के भाई है.

कोल्हान के दोनों बड़े शहर से भी भाजपा की हार से साफ हो गया है कि कोल्हान भाजपा संगठन काफी कमजोर हो चुका है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की करारी हार हुई, उससे ना तो स्थानीय नेता कार्यकर्ता कोई सबक ली और ना ही प्रदेश स्तर के नेता कोल्हान में संगठन को मजबूत करने में दिलचस्पी दिखाई दे रहे हैं.

 *चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के 1 से 21 नबंर के वार्ड पार्षदों का चुनाव परिणाम आया. जानिए कौन कौन जिते किस किस वार्ड पार्षद चुने गए.* 


वार्ड नंबर 1 से सुनीता खलखो विजेता

वार्ड नंबर 2 से लालों लकड़ा विजेता

वार्ड नंबर 3 से डोमा मिंज विजेता

वार्ड नंबर 4 से चंदू करवा विजेता

वार्ड नंबर 5 अनुराधा कुमारी सिंह विजेता

वार्ड नंबर 6 नाजरीन परवीन विजेता

वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी कच्छप विजेता

वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून विजेता

वार्ड नंबर 9 से जेबा फरहत विजेता

वार्ड नंबर 10 से आलोक कुमार झा विजेता

वार्ड नंबर 11 से एनामुल हक विजेता

वार्ड 12 शैलेश प्रसाद सिंह विजेता

वार्ड नबंर 13 सुब्रत चंद्र विजेता

वार्ड 14 से शनी पासवान 395 विजेता

वार्ड नबंर 15 शिला रजक

वार्ड नंबर 16 राहुल कुमार लाल विजेता

वार्ड नबंर 17 मुकेश कुमार जोगी विजेता

वार्ड नबंर 18 बेला जेराय

वार्ड नंबर 19 दोला राय विजेता


वार्ड 20 से उपमा राय 616 वोट से विजेता


वार्ड नबंर 21 से विकास शर्मा उर्फ विक्की शर्मा विजेता

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post