आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 4 में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड 4 से प्रत्याशी शुभम पांडेय ने शानदार जीत दर्ज की है। शुभम पांडेय को कुल 447 वोट प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 138 वोटों के अंतर से पराजित किया। जीत के बाद शुभम पांडेय के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
वार्ड पार्षद शुभम पांडेय ने कहा “यह जीत वार्ड 4 की जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं और वार्ड के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।”
