यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम है : मंत्री दीपक बिरुवा

 यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम है : मंत्री दीपक बिरुवा


 मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर प्रखंड के रोरो नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनने वा ली पुल का किया शिलान्यास

संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के रोरो नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर किया। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले यह पुल पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा और सरायकेला जिला को सीधा जोड़ने का काम करेगी। यह पुल क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस पुल का निर्माण सदर प्रखंड अंतर्गत गाईसूटी पंचायत के कांकी से गिनडीमुंडी जाने वाली रास्ते में रोरो नदी पर होगा।

मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम है।  राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी गांवों का विकास चाहती है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार का दायित्व है। इस पुल के निर्माण होने से गांव के लोग मुख्यधारा से जुड़ेंगे। उन्होंने पुल के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मंगल सिंह तियू, मानाराम कुदादा, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनीष सुंडी, मुखिया अनिता तियू समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post