35 करोड़ की लागत से नोवामुण्डी में बनी उपरी रेलवे ओभर ब्रिज का उदघाटन सांसद विधायक नें किया, क्षेत्र के वर्षो पुरानी मांग हुई पुरी।
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : नोवामुंडी वासियों के वर्षो पुरानी मांग रेल ओभर ब्रिज निर्माण का सपना आज पूरा हो गया।अब पैदल यात्रियों को,वाहन चालकों स्कूली छात्र छात्राओं एवं गम्भीर मरीजों को मुख्य सड़क या रेलवे गेट के कारण होने वाली महाजाम जैसी गम्भीर समस्या से मुक्ति मिल जायगी। करीब 5 वर्षो बाद दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल एवं झारखंड सरकार के संयुक्त सौजन्य से करीब 35 करोड़ की लागत से बने रेल ओभर ब्रिज का आज पश्चिमी सिंहभूम की सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं जगरनाथपुर विधायक सोना राम सिंकू ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बिधिवत नारियल फोड़ एवं फीता काट कर उदघाटन कर आम जनता को लोकार्पण किया। रेलवे ओभर ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रेलवे प्रशासन के द्वारा रेल ओभर ब्रिज के ट्रायल के लिए तीन दिनों पूर्व रेल ओभर ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरु करवा दिया गया था।किन्तु आज इस आर ओ बी का सांसद एवं विधायक के कर कमलों से विधिवत उदघाटन के बाद इसे आम जनता को लोकार्पण कर दिया गया।इसके साथ ही आम लोगों पैदल यात्री,छोटे बड़े वाहनों मरीजों एवं बिद्यालय आने जाने के दौरान रेलवे गेट बन्द रहने के कारण मुख्य सड़क पर घँटों लगने वाली महा जाम से निजात मिल गई।
बता दें कि पूर्व में मुख्य बाजार के निकट स्थित रेलवे गेट बन्द होते ही मुख्य सड़क पर जगरनाथपुर की ओर 3 से 4 किलोमीटर और बड़ा जामदा की ओर नोवामुंडी बस्ती कांडे नाला तक करीब 5 किलोमीटर मीटर तक मालवाहकों यात्री बसों के अलावे दो पहिया चार पहिया वाहनों का लम्बा महा जाम लग जाता था।जिससे लोगों को घँटों ट्रैफिक खुलने का इंतजार करना पड़ता था।वही पुलिस प्रशासन को महाजाम हटाने के लिए घँटो पसीना बहाना पड़ रहा था।रेल ओभर ब्रिज उदघाटन सह लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्रीमती गीता कोड़ा विधायक सोनाराम सिंकू पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जिप सदस्य देवकी कुमारी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मनजीत प्रधान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुतुबुद्दीन खान असंगठित कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष हसलुद्दीन खान,हरप्रीत सिंह जुनू घोष राणा बोस दानिश हुसैन दिव्या जेराई गणेश कोड़ा आमोद साव ईश्वर नायक अमीर अंसारी सुकेश सिंह मामूर अंसारी विजय दास सूरज नायक सुशील हेस्सा अरशद इकबाल रंजीत गागराई ललित दोरायबुरु नसीब खान एवं सूरज चम्पिया के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
Chaibasa