कोल्हान में भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए झामुमो किसी भी हद तक जा सकती है, बालमुचू समर्थक और कोड़ा विरोधी खेमा विधायक सोना राम सिंकु के खिलाफ साजिश रची जाने की भी चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी शक के नज़र से देख रही है, वहीं जेएमएम के लोग विधायक सोना राम सिंकु पर कितना भरोसा कर सकते हैं यह एक बड़ा सवाल है



चाईबासा/संतोष वर्मा : सिंहभूम लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे वैसे राजनीतिक दल में उठा पटक के साथ दिलचस्प होता दिखने को मिल रहा है। सिंहभूम लोकसभा की एक मात्र कांग्रेस पार्टी की सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के कांग्रेस को छोड़ भाजपा को गले लगाने के बाद से सबसे बुरी हालत कांग्रेस पार्टी में देखने को मिल रही है।

कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है की मृत पड़ी कांग्रेस को कोड़ा दंपति से ही संजीवनी मिली थी, कांग्रेस में आते ही राजनीतिक माहौल कोड़ा दंपति के इर्द गिर्द घूमती रही, आज जैसे ही पार्टी छोड़ी, फिर वही पुरानी स्तिथि में कांग्रेस पार्टी खड़ी दिखने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी में कोई किसी का नहीं सुनता है। जिला के एक मात्र विधायक की हालत भगवान भरोसे जैसी है।

जगन्नाथपुर के विधायक को कोड़ा दंपति का हनुमान भगत कहते हैं। किया विधायक अपने आप में कोड़ा दंपति के छाप हटाने में सफल होंगे, यह विधायक के लिए एक बड़ी चुनौती है।विरोधी खेमा के द्वारा विधायक को कोड़ा दंपति के सम्पर्क में रहने का दुष्प्रचार किया जा रहा है, साफ शब्दों में बालमुचू समर्थक और कोड़ा विरोधी खेमा सोना राम सिंकु के खिलाफ साजिश रची जाने की भी जानकारी मिल रही है।

सूत्रों की माने तो झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी में आपसी गुटबाजी और भारी मतभेद पैनी नज़र बनाए हुए हैं। सूत्रों के हवाले से झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व सिंहभूम लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कमर कस चुकी है। कोल्हान में भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए झामुमो किसी भी हद तक जा सकता है।

झामुमो सिंहभूम लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में नहीं देना चाहती है, क्योंकि कोड़ा दंपति की जिला कांग्रेस कमेटी को भाजपा की बी टीम के रूप में देख रही है,इस लिए जेएमएम इस जीती हुई बाजी को हार में नहीं बदलना चाहेगी। एक तरफ सोना राम सिंकु पर जिला कांग्रेस कमेटी शक के नज़र से देख रही है, वहीं जेएमएम के लोग सोना राम सिंकु पर कितना भरोसा कर सकते हैं, यह एक बड़ा सवाल है, जो विधायक के सामने एक तरफ कुआं है तो दूसरी तरफ खाई जैसा है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post