भाजपा गठबंधन का नारा अबकी बार चार सौ पार पर हो रहा है साइकोलॉजिकल वार, राहुल को शादी से पहले मिल सकता है रायबरेली गिफ्ट?


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : भाजपा गठबंधन (एनडीए) का नारा अबकी बार चार सौ पार पर हो रहा साइकोलॉजिकल वार।
वार ऐसा की इंडिया गठबंधन के राहुल को शादी से पहले मिल सकता है रायबरेली गिफ्ट।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने विपक्ष के राहुल गांधी को पिछले 10 साल में पप्पू से जेंटलमैन बना दिया। यही कारण है कि राहुल का बोली कि एक झटके से गरीबी को दूर करदूंगा राग से लोग आश्चर्यचकित है। सेम पित्रोदा ने अमेरिका के हेरिटेज कानून का जिक्र कर नई सोच सामने लाया है । राहुल यही हेरिटेज टैक्स को भारत में लागू कर देश में आर्थिक समानता की बात कर रहे हैं। जिससे भाजपा वाले भी परेशान हैं। और इसे जुमला बता रहे हैं।

जो भी हो हेरिटेज टैक्स (धरोहर टैक्स) में लोगों की संपत्ति यानी पूर्वजों की संपत्ति पर अर्थात पिता की संपत्ति पर पुत्र का केवल 45 प्रतिशत हक होगा। जबकि 55 प्रतिशत सरकार की हकदारी होगी। यह टेक्स राशि से गरीब महिला को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए देने की और आर्थिक समानता की बात से भाजपा दंग है।


सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा पूंजीवादी व्यवस्था को प्राश्रय देकर आने वाले समय में भारत को विश्व में तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने की बात कर रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन उत्पादन के संसाधनों पर समूचे समाज के स्वामित्व की बात को लेकर हेरिटेज टैक्स को उजागर कर रहा है।
कार्ल मार्क्स के कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो में भी कुछ इस तरह का जिक्र है। भले ही जुमला मानकर यह हेरिटेज टैक्स इस चुनाव में टाल दिया जाए। और राहुल की पार्टी हार जाए परंतु आने वाले समय में राहुल सत्ता में आएंगे और हेरिटेज टैक्स से देश की गरीबी दूर होगी।

वर्ष 2014 में दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के पास एक कांग्रेसी ने मोदी को चाय बेचने की नसीहत दी थी। यही मुद्दा से चाय वाला बनना स्वीकारा और एक चाय वाला देश का पीएम बन गया।
बचपन से इंदिरा गांधी कांग्रेसियों के संगत में रही। अपने समय में देश को समझा और पीएम बनी। गांधी परिवार में पहली बार राहुल गांधी भी देश का दौरा कर देश को समझने में बिता रहे हैं। विविधता में एकता की इस देश में कांग्रेसी किसी भी हालत में अपने पद को बचाकर रख रहे हैं। और बूढ़े होने के बाद भी अपने पद को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। पार्टी के प्रति समर्पित युवा के पास झंडा ढोने के सिवा अन्य उपाय नहीं रही। राहुल ने देश की मूड समझा और युवाओं को आगे आने का मौका दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुरानी पार्टी वृद्धों को जितना जल्दी रिजेक्ट करेगा नई युवा अनुभवी का अनुभव पार्टी व देश को मिल पाएगा।

फिलहाल चुनाव पर्व जारी है। प्रचंड गर्मी के साथ-साथ राजनीतिक तापिस भी कम नहीं है। लोगों का शिकायत है कि सांसद उम्मीदवार वोट के समय शहर, गांव पहुंचते हैं। क्षेत्र की समस्या लोगों से सुनते हैं। समस्या सुधारने का आश्वासन देते हैं। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की समस्या संसद में नहीं उठाते हैं। परिणाम समस्या बनी रहती है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश में हर जिला में प्रशासन मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ रखा है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चाईबासा, रांची,झारखण्ड पहुंचे और वोट के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
सूत्र बताते हैं कि रायबरेली में भी राहुल गांधी ने नामांकन पत्र दाखिल की और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास की है। सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल की शादी नहीं हुई है। शादी से पहले उन्हें रायबरेली गिफ्ट मिलेगा।

चौथा चरण का चुनाव 13 मई, पांचवा 20 मई को होगा। छठा चरण का 25 मई जबकि सातवां चरण का 1 जून को होगा। मतदाताओं ने ठप्पा कहां लगाई 4 जून (मतगणना के दिन) को पता चलेगा। फिलहाल चुनावी पर्व उत्कर्ष की ओर है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post