भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जबतक मोदीजी जिंदा हैं आदिवासियों,पिछड़ी जातियों, दलितों की आरक्षण कोई खत्म नही कर सकता,संविधान को कोई बदल नही सकता:गीता कोड़ा


चाईबासा/संतोष वर्मा : भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा आज तूफानी जनसम्पर्क अभियान में नोआमुंडी प्रखंड के सेल दौरी,पोखरपी, लोकेसाई, रेडांगबेड़ा, उईसीया, कातिकोडा, बाहदामुंडा टोला, रोबड़ोसाई, कूचीबेड़ा, कुटिंगता, बड़ाकुमरिता, महदी बोकारो सीडिंग, नोआमुंडी के जनता ने स्थानीय रीति रिवाज से उनका भब्य स्वागत किया। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को बताया कि 3 तारीख को मोदी चाईबासा में आकर आप सभी को प्रणाम जोहार कहे हैं, मोदीजी कहें हैं कि झारखंड से भारतीय जनता पार्टी का दिल का रिश्ता है, वे यहां की जनता की भावनाओं को समझतें है।


मोदीजी ने कहा कि झारखण्ड राज्य भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया, जिसका विरोध कांग्रेस राजद पार्टी ने किया था, पहले कांग्रेस वाले 1 रुपया भेजते थे तो जनता को केवल 15 पैसे ही मिलते थे, अभी मोदीजी सौ रुपयेझ भेजतें हैं तो जनता को पूरा सौ रुपया मिलता है।


गीता कोड़ा ने बताया कि मोदीजी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी के सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा नगद रुपये बरामद हुए, जिन्हें गिनने में मशीने भी हांफ गई थी, झारखंड में आज सेना के जमीन की लूट हो रही है, जमीन लूट में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता पकड़े जाते हैं तो बोलतें है झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कि गलत हो रहा है।


गीता कोडा ने कहा कि आजकल झारखंड में शराब घोटाले हो रहें है, खदानों की लूट चल रही है, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा वालों के बीच लूटने और भ्रष्ट्राचार करने की रेस चल रही है। गीता कोड़ा ने कहा कि मोदीजी कहें हैं कि किस मुँह से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस वाले जनता से वोट मांगने आते हैं, कितने बेशर्म हैं ये लोग, ये क्या जनता का भलाई करेंगें।

गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को कहा कि मोदीजी ने कहा है कि "जब तक वे जिंदा हैं कोई आदिवासियों, पिछड़ों,दलितों का आरक्षण खत्म नही कर सकता","जब तक मोदी जिंदा हैं कोई संविधान बदल नही सकता"। गीता कोड़ा हमलावर होतें बोली कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार घुसपैठियों को जगह दे रही है, इससे आदिवासियों की संख्या घट रही है,बहन बेटियां सुरक्षित नही है।

भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता आदिवासियों की विकास करना है, जिसपर आदिवासी मंत्रालय देश मे पहली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बनवाया, एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनवाया हमारी पार्टी ने, जिसका विरोध झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने किया था। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से निवेदन कर कहा कि आप बटन नंबर 1 की कमल फूल निशान में वोट देकर अपना स्नेह प्यार मोदीजी को दें, वे फिर प्रधानमंत्री बने,जिससे मैं इस क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों को खुलवा कर रोजगार और पलायन की घोर समस्या से जनता को निजात दिलवा संकु।


नोआमुंडी बाजार से जोजो कैप तक मंडल अध्य्क्ष चंद्रमोहन गोप की अगुवाई में मोटर साइकिल रैली में गीता कोड़ा शामिल हुईं जिसमे उनके साथ महिला मोर्चा जिला महा मंत्री पुतुल पूर्ती, अशोक पान, महामंत्री चैतेन गोप, बमिया चम्पिया, मांगीलाल केराई, प्रदीप प्रधान, रानी तिरिया, जुली बेहरा, पिंकी चम्पिया, रोतना पूर्ति, बाबूलाल मांझी, ऊषा सिंकू, संजय घोष, लालमोहन दास, राणा बोस, चन्द्रभानु गोप, रघुनाथ रॉउत के अलावे अनेक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post