विधिक जागरूकता शिविर का भी हुआ आयोजन
चाईबासा/संतोष वर्मा : नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वाधान में मंडल कारा परिसर में जेल अदालत का आयोजन किया गया।
इस दौरान गठित बेंच मंजीत कुमार साहु, अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी (पोड़ाहाट) के समक्ष प्रस्तुत किए गए मामलों में एक का निष्पादन हुआ और एक बंदी की रिहाई हुई।
इस दौरान विधिक जागरूकता का आयोजन भी किया गया, जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बंदियों को डालसा द्वारा प्रदत्त सेवाओं की जानकारी प्रदान की, मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जेलर लव कुश ने किया, मौके पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार और डालसा के सहायक अमित कुमार भी उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के प्रभारी सचिव विनोद कुमार ने दी।