झामुमो इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यालय सरायकेला में शुभारंभ, सोनाराम ने कहा- तीस साल बाद मिला तीर धनुष सिंबल से कार्यकर्ताओं में है जोश, कांग्रेसी कालीपद सोरेन ने भी चलाया जनसंपर्क अभियान


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : लोकसभा चुनाव में झामुमो इंडिया गठबंधन के सिंहभूम संसदीय सीट के उम्मीदवार जोबा माझी का सरायकेला में चुनावी कार्यालय शुभारंभ हुआ।
झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके में उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन उम्मीदवार जोबा माझी का जीत सुनिश्चित करने के लिए बनेगी रणनीति।


मौके में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि सिंहभूम संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन से कार्यकर्ताओं में उल्लास है। कार्यकर्ता जोश के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा की अपार जन समर्थन मिल रही है। तीस साल बाद तीर धनुष सिंबल मिला है। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जोश है। सिंहभूम सीट विजय होगा। कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है। इंडिया गठबंधन के कांग्रेसी राज बागची, सत्यकिंकर दास, टुकून हुंज, झामुमो नगर अध्यक्ष बड़बाबू सिंहदेव, सचिव लिपू महंती आदि महिला, पुरुष कार्यकर्तागण मौजूद थे।

कालीपद सोरेन

दूसरी और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष कालीपद सोरेन ने राजनगर, सरायकेला ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया एवं महागठबंधन उम्मीदवार जोबा माझी को तीर धनुष छाप में वोट देकर विजय बनाने की जनता से अपील की। श्री कालीपद सोरेन ने बताया कि कार्यकर्ताओं को हर बूथ में सक्रिय रहने की हिदायत दिया गया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post