BREAKING: 148 दिनों के बाद हाई कोर्ट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली जमानत


संतोष वर्मा
चाईबासा/रांची: आखिर कार 148 दिन के बाद झारखंड की राजधानी रांची से है जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई है। झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। बताते चले की जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आज उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है और झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।

148 दिनों के बाद हाई कोर्ट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिली है। बता दें कि 13 जून की सुनवाई के दौरान ED और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post