जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया


चक्रधरपुर: पंचायती राज विभाग रांची के निर्देशानुसार प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान कोल्हान प्रमंडल चाईबासा में डिजिटल पंचायत परियोजना अन्तर्गत कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों के ऑनलाइन उन्मुखीकरण हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का विधिवत संचालन जिले के प्रभारी DPM, District In-Charge, CSC जिला प्रबंधक एवं CSC से नामित मास्टर ट्रेनर हर्ष कुमार (रांची) के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से पंचायत स्तर पर ही लोगों को सभी प्रकार के सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले इस पर सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया।

स्टेट टीम से आए मास्टर ट्रेनर हर्ष कुमार जी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों को पंचायत अंतर्गत PDI पोर्टल में पंचायत विकास सूचकांक से संबंधित डाटा इंट्री एवं उनके विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी के साथ ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम से संबंधित रूप रेखा एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के विभिन्न चरणों का प्रशिक्षण, मनरेगा योजना की गतिविधि को उसके पोर्टल पर इंट्री की विस्तृत जानकारी के साथ साथ 15th फाइनेंस और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कार्यशाला में CSC के सेवा डाक मित्र, आरटीआई फाइलिंग, IRCTC सेवा, टेली लॉ, एवं किसानों से जुड़े सभी सेवाओं तथा अन्य सेवाओं की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला के सभी पंचायत में Sifted प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे। जिला की District Panchayati Raj Officer के द्वारा कार्यक्रम की सफलता को लेकर विशेष जोर दिया गया। अंत में District In-Charge के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन किया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post