भाजपाइयों ने हिंदू के खिलाफ टिप्पणी करने वाले प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का सरायकेला में फूंका पुतला


सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गैरेज चौक में संसद प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।

मौके में भाजपा एसटी मोर्चा के झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया।
भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से सदन तक इसका विरोध हो रहा है। राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तो भाजपा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगी। 
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा जिस तरह हिंदुओं के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी, इसके विरोध में हिंदू समाज आंदोलित है।

भाजपा इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी का पुतला दहन की। मौके में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा बुलंद किया। भाजपा नेता मनोज चौधरी ने भी कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदू के खिलाफ दी गयी भाषण को लेकर आक्रोश जताया।

पुतला दहन कार्यक्रम में राजा सिंहदेव, बद्रीनारायण, सुमित चौधरी, राकेश मिश्रा, राजकुमार सिंह, भोला मोहंती, विद्यासागर दुबे, कमल नंदी, अजय नंदी, कृष्णा राणा, मुकुंद दास, राजू महाली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post