Breaking: पांच साल में तीसरे मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन


रांची/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड में 5 साल में तीसरे मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन। रांची राजभवन में उन्होंने पद गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाया।

शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के नेता व विधायक भी मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक 2019 चुनाव के बाद हेमंत सोरेन गठबंधन में मुख्यमंत्री रहे। घटनाक्रम में 2024 जनवरी में इस्तीफा दिए। फरवरी में दूसरे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बने। अब जुलाई में इंडिया गठबंधन विधायक दल का बैठक हुई। जिसमें हेमंत नेता चुने गए।

उन्होंने 44 विधायक के समर्थन का दावा पेश किया। और बुलावा आने के बाद राज्यभवन पहुंचे। जहां उन्होंने 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
अब शपथ ग्रहण के बाद चर्चा गर्म है कि मुख्यमंत्री के कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक अगले 5 महीने के अंदर विधानसभा चुनाव भी होने वाली है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post