साथ ही होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी किया चर्चा
चाईबासा/संतोष वर्मा: रांची में जमीन से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोना राम सिंकु सोमबार को रांची कांके रोड़ स्थित आवास में पहूंच कर पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन की रिहाई पर सोनाराम सिंकु ने फुल का बुके देकर स्वागत किए। साथ ही होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा किया गया।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवास पर पर पहुंच कर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें पार्टी व संगठन को लेकर विचार विमर्श किया। झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत पर कहा सच हमेशा सच होता है और न्यायपालिका ने सच का साथ दिया। न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा विरोधियों की साजिश नाकाम हुई।
Tags
Chaibasa
Ex. CM Hemant Soren
Jagannathpur
JHARKHAND
JMM
MLA - Sonaram Sinku
PASCHIMI SINGHBHUM
Political