चाईबासा: सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित मनीष टोप्पो का सरकार ने तबादला कर दिया है. उनकी जगह पर जमशेदपुर सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित मुकेश लुनायत को सरायकेला का नया एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की देर शाम जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने मनीष टोप्पो को सरायकेला एसपी के पद पदस्थापित किया था.
हटाए गए सराइकेला एसपी मनीष टोप्पो, मुकेश लुनायत को मिली कमान
Published ByTeam Johar Media TV
-
0