पश्चिमी सिंहभूम ने राज्य स्तरीय निपुण समागम में बनी सेकंड रनर अप


चाईबासा: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी हेतु निपुण समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम की टीम सेकंड रनर बनी। इसमें राज्य के सभी जिलों के शिक्षकों ने विभिन्न स्वनिर्मित नवीनतम शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शनी लगाई।

पश्चिमी सिंहभूम जिले से शिक्षा परियोजना के एपीओ रघुवर तिवारी की अगुवाई में 15 सदस्यीय शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम निपुण समागम में भाग लिया। जिला में आयोजित निपुण समागम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीएलएम को राज्य निपुण समागम में शामिल किया गया।


समागम में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और जनजातीय भाषा के टीएलएम बनाए गए थे। पश्चिमी सिंहभूम से 'हो' जनजातीय टीएलएम शामिल किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम की ओर उल्टे अर्थ बताने वाली जादुई बॉक्स, रंग बताने वाली घड़ी, बिग बुक में लोकप्रिय हो लोक कथा पर लिखी गई बिइदु बूढ़ा की कहानी, आओ खेलो खेल चटाई आदि रोचक टीएलएम का प्रदर्शन किया गया।

राज्य स्तरीय निपुण समागम में कृष्ण देवगम, राजेन्द्र प्रसाद नेवार, बुधराम महतो, अभिलाषा तिर्की, पुष्पा भुइयां, प्रेमजीत सिंह, संजय कुमार जारिका, ज्योति बसु बारिक, विद्यासागर लागुरी, शंभु सिंह महतो, हरिनारायण सिन्हा, संजीव कुमार बालमुचु और मंगल सिंह मुंडा शामिल थे।

निपुण समागम का उद्घाटन झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक आदित्य रंजन ने किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post