कहा सिविल सर्जन के गलत निति के कारण जगन्नाथपुर सीएचसी में चार दीन के अंदर दो की हुई मौत जिसमें एक नवजात
डॉक्टर नहीं होने के कारण एमटीसी, लेबर रूम और आपातकालिन सेवा बंद
चक्रधरपुर: आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में डॉक्टर के अभाव में मरीज आए दिन मर रहे हैं एवं डॉक्टर बाहल करने कीघ मांग को लेकर सिविल सर्जन का विरोध में पदयात्रा निकाला गया तथा बाद सांकेत धरना प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान जिप सदस्य मानसिंह तिरिया नें कहा की अचानक आन्न फान्न में प्रभारी का प्रतिनियूक्ति रद्द कर दिया यदी किया गया तो पहले डॉक्टर का व्यवस्था करना चाहिए था।
जबकी ऐसा नहीं किया गया जिसका नतिजा है की रात्री व आपातकाल में डॉक्टर नहीं होने के चार दीन दो की मौत हो गई, जबकी एक तीन माह का दुधपिता बच्चा सोमबार से सांस लेने से सबंधित बिमारी से परेशान है लेकिन उसको देखने वाला कोई नहीं। जब आज मैं आया अस्पताल तो तीन दीन बाद रेफर किया गया। सीएस का लापरवाही के कारण यह घटना उत्पन्न हुआ है जिसका जिम्मैवार सीएस है।
मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, उपायुक्त,एसडीओ और सीएस के नाम दंत चिकित्सक को मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञात हो की जगन्नाथपुर मलहा टोली से पैदल चलकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बैठकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा बिना चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये दिनांक 6/9/2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर के चिकित्सा प्रभारी का प्रतिनियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया।
आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में स्थाई चिकित्सक नहीं होने से दिनांक 7/09/2024 को मृतक का नाम-दामु सिकु उम्र-45, पिता-बुधराम सिंकु, गांव -जैरपी, प्रखंड हट गाम्हरिया के रहने वाले एवं दिनांक 11/09/ 2024 को जामुना गोप पति पुण चन्द गोप, गांव-छोटा माहुलडिया, टोला-डिपासाई, प्रखंड जगन्नाथपुर, जिला-पश्चिम सिंहभूम झारखंड के स्थाई निवासी है जामुना गोप के शिशु बच्चे जन्म होने के घंटे बाद इलाज के अभाव में नहीं रहे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में डॉक्टर के अभाव में आए दिन हो रहे मरीजों की मृत्यु होने से आज मैं मानसिंह तिरिया जिला परिषद सदस्य होने के नाते सांकेतिक धरना देकर माननीय मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि-वर्तमान हालात को देखते हुए स्थाई चिकित्सा पदाधिकारी का अभिलंब बहाल कराया जाए।
प्रस्तुता महिला विशेषज्ञ (गायनो) का बहाल कराया जाए।चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉ का बहाल कराया जाए। अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन की व्यवस्था कराई जाए, क्योंकि यह व्यवस्था नहीं होने से चाईबासा या उड़ीसा के चम्पुआ जाना पड़ता है। इस अनुमंडल क्षेत्र को टाटा कंपनी द्वारा सामान्य एवं गंभीर बीमारियों का इलाज का सेवा दे। इन मांगों पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए मरीज का इलाज बेहतर हो सके और इस स्वास्थ्य केंद्र से सैकड़ो मरीज जगन्नाथपुर, नोवामुन्डी, हाटगम्हरिया के अलावे टोंटो से भी मरीज आते हैं और इलाज नहीं होने से बैरंग लौट जाते हैं सुदूरवर्ती जंगल अंदर के लोग किसी तरह इलाज करने आते हैं अगर इलाज नहीं होने एवं आए दिन मरीजों की मृत्यु होने से इस कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी एवं झारखंड सरकार जिम्मेवार है।
जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभिलंब चिकित्सा पदाधिकारी का बहाल कराया जाए अन्यथा सभी गांव के हजारों धरना प्रदर्शन कर सरकार को अवगत कराएंगे या जगन्नाथपुर मुख्य सड़क जाम करेंगे प्रतिलिपि-क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा, उपायुक्त चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम, असैनिक शल्य चिकित्सक मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी, चाईबासा पश्चिम सिंहभूम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर को प्रेषित कर दिया गया। मौके पर नरसिंह पुरती कैरा तिरिया, मेघनाथ लागुरी, लगो लागुरी, गंगाधर सिंकु, दिनेश सिंकु आदी मौजूद थे।