महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार, समाज, गांव व देश का विकास होगा: मंत्री दीपक बिरुवा

मंत्री दीपक बिरुवा ने मनोहरपुर में मईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम को किया संबोधित


चाईबासा/संतोष वर्मा: महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार, समाज व गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा। इसलिए झामुमो की हेमंत सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर सर्वजनन पेंशन समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी है।  यह बातें माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा जी ने मनोहरपुर में मईयां सम्मान यात्रा को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है। भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है। 

इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है। भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा। चूंकि भाजपा के लोग गलत प्रचार कर यहां के जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे बहुरूपिया ठगबाजों से सजग और सतर्क रहने की बात कही।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post