सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: आगामी विधानसभा चुनाव व सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन का इत्तीफा देने के बाद जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आयोजित बैठक में मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लें, सरायकेला में फिर से परचम लहराएंगे।
बैठक में मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला अध्यक्ष सुभेंदु महतो के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर सक्रिय दिखे। विधायक सविता महतो, विधायक समीर महांती, विधायक मंगल कालिंदी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। मौके में विशु हेंब्रम, चुनुराम सोरेन सहित कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।
इससे पहले मंत्री दीपक बिरूवा, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी का सरायकेला में भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में कृष्ण बास्के, केदार अग्रवाल, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
Tags
JHARKHAND
JMM
MEETING
Minister Deepak Biruwa
Minister Ramdas Soren
MP JOBA MAJHI
Political
Politics
Saraikela
Saraikela kharsawan