अनीता मुर्मू ने प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका का संभाला पदभार

फोटो- प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता मुर्मू 

मुसाबनी/गणेश प्रसाद: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल माहुलबेड़ा मुसाबनी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू रानी मुर्मू का अंतर जिला स्थानांतरण हो जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका अनीता मुर्मू को विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार लेने संबंधी कार्यालय आदेश जारी किया है।

इस आदेश के आलोक में अनीता मुर्मू ने प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल माहुलबेड़ा मुसाबनी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका का पदभार मंजू रानी मुर्मू से ग्रहण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यालय को और अधिक बेहतरीन ढंग से चलाने एवं जैक द्वारा आयोजित एसए वन की परीक्षा का सफल संचालन को लेकर आवश्यक बैठक की एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जो उन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापिका का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इस उत्तरदायित्व का निर्वाहन वे अपनी पूरी निष्ठा से करेंगे। विद्यालय में पठन-पाठन एवं अनुशासन के साथ इसके बेहतरी के लिए काम करेंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post