![]() |
फोटो- सुशील सोरेन का फ़ाइल |
मुसाबनी/गणेश प्रसाद: जी सी जे डी हाई स्कूल मुसाबनी के विज्ञान शिक्षक सुशील कुमार सोरेन (35)का निधन रविवार को ईलाज के दौरान ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर में हो गया। उनके निधन से पूरे विद्यालय परिवार में शोक की लहर है। सोमवार को विद्यालय परिसर में उनके निधन पर सामूहिक शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यालय एवं इंटर कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुशील कुमार सोरेन सडकघुटु गाँव के रहने वाले थे। इन्होंने मैट्रिक की परीक्षा 2003 भी जी सी जे डी हाई स्कूल से पास की थी।
सुशील सोरेन विद्यालय में वर्ष 2017 से कार्यरत थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी इलाज के लिए उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ रविवार को उनका निधन हो गया। सुशील सोरेन की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। वे अपने पीछे पत्नी सहित 7 माह की दो जुड़वा पुत्री छोड़ गए हैं। उनके माता पिता व दो भाई व दो बहनें है। जिनकी शादी हो चुकी है।
शिक्षक सुशील कुमार सोरेन का अस्पताल से पार्थिव शरीर लेने में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने काफी सक्रिय सहयोग किया। उनके मदद से 53000 रुपए का बिल अस्पताल ने माफ कर दिया ।इसके बाद उनका पार्थिव शरीर को उनके स्वजन अस्पताल से अपने घर ले जा सके।