चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के दो एसएलआर राइफल किया बरामद



चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में पुलिस-प्रशासन प्रमुख चौक-चौराहों और चेक पोस्ट पर लगातार सर्च अभियान चला रहा है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में भी तेजी आयी है। इसी कड़ी में चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के दो एसएलआर राइफल बरामद किये हैं। एएसपी अभियान, चाईबासा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 157 बटालियन के साथ गठित संयुक्त छापेमारी दल को सर्च अ‍भियान के दौरान यह सफलता मिली है।

लादुराडीह एवं सुरुगाडा के जंगल में छिपाकर रखे गये थे ह‍थियार

इन हथियारों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य अमित मुंडा, प्रभात मुंडा, चमन उर्फ लंबु, सालुका कायम, रिसिब उर्फ जिउरी, बुलबुल, वीर सिंह, हेमंती एवं संजय द्वारा कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लादुराडीह एवं सुरुगाडा के जंगल में छिपाकर रखा गया था। गुप्तभ सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने इलाके के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। इस क्रम में दो एसएलआर रायफल बरामद किये गये।


इस सबंध में पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर नें बताया की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 157 BN 134 BN, 26 BN,11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माह मई 2024 में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन का सदस्य बुधराम मुण्डा मारा गया था।

उक्त घटना के पश्चात प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के ही अन्य सदस्य अमित मुण्डा, प्रभात मुण्डा, चमन उर्फ लम्बु, सालुका कायम, रिसिब उर्फ जिउरी, बुलबुल, बीर सिंह, हेमंती एवं संजय के द्वारा कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरूगाड़ा के जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों को छुपाकर रख गया है, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा के नेतृत्व में सीआर०पी०एफ० 157 BN के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए उक्त जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक शनिवार को कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरूगाड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र से 02 (दो) एस०एल०आर० रायफल बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगी ;

1. 02 (दो) SLR राइफल

अभियान दल ;

1. पारस राणा, भा०पु०से०, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा

2. चाईबासा पुलिस

3. सी0आर0पी0एफ0 157 बी.एन. का ब्रावो कंपनी.

4. सैट-58

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post